Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी, इंग्लैंड में खेले...

ICC महिला टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल जारी, इंग्लैंड में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

ICC Women’s T20 World Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी है। महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड में आयोजित किया जाएगा और इसमें 12 टीमें भाग लेंगी और कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे।

आईसीसी के अनुसार सेमीफाइनल मुकाबले 30 जून और 2 जुलाई 2026 को द ओवल, लंदन में खेले जाएंगे। इसके बाद फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। जबकि उद्घाटन मैच 12 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में मेजबान इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड (गत विजेता), वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने क्वालिफाई कर लिया है, बाकी चार टीमें 2025 में होने वाले क्वालिफायर टूर्नामेंट से चुनी जाएंगी।

महिला टी20 विश्व कप के मुख्य कार्यक्रम और स्थान

  • उद्घाटन मैच: 12 जून को एजबेस्टन, बर्मिंघम में होगा।
  • सेमीफाइनल: 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल, लंदन में खेले जाएंगे।
  • फाइनल मुकाबला: 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में आयोजित होगा।

महिला टी20 विश्व कप के मैच कहां-कहां होंगे?

टूर्नामेंट 24 दिनों तक चलेगा और इंग्लैंड के 7 प्रमुख स्थलों पर मुकाबले खेले जाएंगे।

  • एजबेस्टन- बर्मिंघम
  • ओल्ड ट्रैफर्ड- मैनचेस्टर
  • हेडिंग्ले- लीड्स
  • हैम्पशायर बाउल- साउथेम्प्टन
  • ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड- ब्रिस्टल
  • द ओवल- लंदन
  • लॉर्ड्स- लंदन
Related Articles

Latest News