Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयIMD Alert :13 घंटे के अंदर 23 राज्यों में भारी बारिश का...

IMD Alert :13 घंटे के अंदर 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट , 90 KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी

IMD Alert : देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने 21 जून को यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
IMD Alert : पूर्वोत्तर राज्यों में तेज आंधी के कारण बड़े-बड़े पेड़ उखड़ सकते हैं, इसलिए लोगों को जंगल और संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम विभाग की ताजा जानकारी जरूर जांच लें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
IMD Alert : दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ फैली हुई है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर उत्तरी लक्षद्वीप और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस), जो उत्तरी पंजाब और आसपास के इलाकों में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में निर्माण हो रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 21 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम आपलोगों को जिलावार भी बारिश का हाल बताएंगे…

देश के 23 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 23 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा पूर्वी राज्यों के लोगों को आंधी और बिजली गिरने से सावधान रहने की जरूरत है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली(21 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 21 जून को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की स्पीड 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा

यूपी(21 जून- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा

बिहार(21-22 जून- भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): गया, नवादा, बक्सर, पटना, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, खगड़िया , मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 3 जून को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा

झारखंड(21-23 जून-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): रांची, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और पलामू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 21 जून को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड (21-24 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में बारिश-तूफानी की चेतावनी जारी की गई है। इस दैरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 21 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

हिमाचल (21-25 जून-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू,कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 21 जून को मनाली में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर (21-24 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, पुंछ, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, कुलगाम, उधमपुर, गांदरबल, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, राजौरी और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम क्या हाल रहेगा 

मध्य प्रदेश (21-24 जून- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर मालवा, शाजापुर, विदिशा, बालाघाट, मांडला, सिवनी, खांडवा, डिंडोरी, होशंगाबाद, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल में कल यानी 21 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Related Articles

Latest News