Weather Update :उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और पूर्वी हवाओं के टकराव का असर अब मध्य प्रदेश के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 30 मई 2026 को प्रदेशभर में मौसम अचानक करवट लेगा और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पिछले कई दिनों से लोगों को परेशान कर रही भीषण लू और झुलसा देने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि राहत के साथ मौसम का रौद्र रूप भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में किसानों, वाहन चालकों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों को भी गति दे सकता है, जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि 30 मई को मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ‘थंडरस्टॉर्म और लाइटनिंग’ के साथ-साथ कुछ चुनिंदा इलाकों में ओले गिरने की गतिविधि देखी जा सकती है. आइए जानते हैं कि आपके जिले में 30 मई को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज:
Weather Update :कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी
भोपाल, इंदौर और उज्जैन – भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन और राजगढ़: राजधानी भोपाल सहित इन सभी जिलों में 30 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें (Light Rain) पड़ने की संभावना है. भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. तेज धूप से राहत रहेगी, लेकिन उमस बढ़ सकती है.
Weather Update : ग्वालियर और चंबल में गर्मी से राहत के आसार कम
ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर: पिछले दिनों 45 डिग्री से ऊपर तप रहे ग्वालियर और दतिया में पारा तेजी से नीचे आएगा. हालांकि, यहां मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं (Gusty Winds) चलने और आकाशीय बिजली गिरने (Lightning) की चेतावनी दी है.मुरैना, भिंड और श्योपुर कलां: चंबल के इन जिलों में भी गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने के आसार हैं. दोपहर के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा.
Weather Update : बुंदेलखंड और बघेलखंड में भी बारिश के आसार-
छतरपुर (खजुराहो/नौगांव), टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, सागर और दमोह: आईएमडी (IMD) के अनुसार, इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर आइसोलेटेड ओलावृष्टि (Isolated Hailstorm activity) होने की अत्यधिक संभावना है. खजुराहो, जहां तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया था, वहां अब पारे में बड़ी गिरावट आएगी. लेकिन ओले और वज्रपात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज: इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक
Weather Update :महाकौशल और नर्मदापुरम संभाग गर्मी से थोड़ी राहत की संभावना
जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी और सिवनी: जबलपुर संभाग के जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना रहेगा. ,छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट और नर्मदापुरम: इन जिलों में भी बादलों की आवाजाही लगी रहेगी. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के कारण रातें काफी ठंडी और आरामदायक रहेंगी.
Weather Update :किसानों व आम जनता को मौसम विभाग ने विशेष सलाह दी –
आईएमडी भोपाल ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों में कटी या खुली रखी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें. गरज-चमक और आंधी के दौरान ऊंचे या अकेले पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें.
Weather Update : पशुओं के लिए भी विशेष सलाह-
पशुओं को सुरक्षित शेल्टर में ही बांधें. 31 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की भी संभावना बन रही है, जिसकी तैयारी अभी से कर लें.बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी. पिछले दिनों चल रही गंभीर लू (Severe Heat Wave) से अब पूरी तरह निजात मिल जाएगी.











