Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयग्रीष्म ऋतु के आगमन के दृष्टिगत भगवान श्री रामलला सरकार ने धारण...

ग्रीष्म ऋतु के आगमन के दृष्टिगत भगवान श्री रामलला सरकार ने धारण किए सूती वस्त्र

अयोध्या (हि.स.)। ग्रीष्म ऋतु के आगमन तथा निरंतर बढ़ते तापमान के दृष्टिगत श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में भगवान श्री रामलला सरकार ने शनिवार से सूती वस्त्र धारण किया। भगवान राम के वस्त्रों को प्रतिदिन बदला जाता है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बताया कि प्रभु राम द्वारा आज धारण किए गए वस्त्र हस्तनिर्मित सूती मलमल से बने हैं, जिनको प्राकृतिक नील से रंगा गया है तथा गोटा पुष्पों से सजाया गया है।

शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी गई। इसमें भगवान की सूती वस्त्र पहने तस्वीर भी साझा की गई है।

ट्रस्ट ने लिखा, ”ग्रीष्म ऋतु के आगमन तथा निरंतर बढ़ते तापमान के दृष्टिगत, आज से भगवान श्री रामलला सरकार सूती वस्त्र धारण करेंगे।” गर्मी के सभी दिनों के लिए अन्य दिनों के अनुसार भी वस्त्र तैयार किए गए हैं। भगवान के वस्त्र दिन के अनुसार पहनाया जाता है।

Related Articles

Latest News