Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयपेरिस ओलंपिक: भारत का खाता खुला, शूटर मनु भाकर को मिला कांस्य पदक

पेरिस ओलंपिक: भारत का खाता खुला, शूटर मनु भाकर को मिला कांस्य पदक

पेरिस (हि.स.)। पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक तालिका में भारत का खाता खुल गया है। भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है।

22 साल की निशानेबाज ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद कांस्य पदक जीता। इसी के साथ वह ओलंपिक में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

मनु भाकर ने आठ महिलाओं के फाइनल में 221.7 का स्कोर हासिल किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

Related Articles

Latest News