Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयभारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

रायपुर (हि.स.)। राज्य सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण उपरांत नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। 2020 और 2021 बैच के सात आइपीएस अधिकारियों को प्रोबेशन पीरियड खत्म होने के बाद पहली पोस्टिंग दी गई है। आइपीएस अमन कुमार झा को नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर नियुक्त किया गया है।

वहीं, 2020 बैच के आइपीएस चिराग जैन को नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग में नियुक्त किया गया है। आइपीएस आकाश शुक्ला को नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़, आइपीएस रविंद्र कुमार मीणा को कोरबा, आइपीएस रोहित कुमार शाह को सरगुजा, उदित पुष्कर को जगदलपुर असैा उमेश प्रसाद गुप्ता को बिलासपुर का नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Latest News