Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयइंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस आठ दिन रहेगी निरस्त

इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस आठ दिन रहेगी निरस्त

इंदौर (हि.स.)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जरूरी कार्य विस्तार करने के लिए आवश्यक रूप से आगामी दिनों में आठ दिन तक इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस को निरस्त रखने का निर्णय लिया है। मेगा ब्लॉक के चलते 19 से 26 फरवरी तक इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस निरस्त रखी जा रही है।

इस संबंध में रेलवे की ओर से बताया गया कि इंदौर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के घुनघुटी रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए रेलवे मेगा ब्लॉक लेगा। इस कारण इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त की जा रही है। रेलवे जनसंपर्क का कहना यह भी है कि 18 से 25 फरवरी तक बिलासपुर-इंदौर (18234) और 19 से 26 फरवरी तक इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।

इसके अलावा, रतलाम-इंदौर वाया फतेहाबाद के बीच रेलवे क्रॉसिंग (रतलाम-इटावा माता रोड, संख्या 196) पर 17 से 19 फरवरी तक रात 11 से सुबह पांच बजे तक प्रतिदिन मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग से होकर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाएगी।

Related Articles

Latest News