Tuesday, June 24, 2025
HomeसमाचारIPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से...

IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 33 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। मिशेल मार्श ने आईपीएल का पहला शतक लगाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 64 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वहीं निकोलस पूरन ने 27 गेंदों में 56 रन बनाए।

इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 202 रन बना सकी गुजरात के लिए शाहरुख खान ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए शेरफाने रदरफर्ड ने 38, बटलर ने 33 रनों की पारी खेली. गिल ने 35 रन बनाए

आईपीएल अंक तालिका

गुजरात टाइटंस अब भी 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। आरसीबी और पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं मुंबई इंडियंस 16 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

Related Articles

Latest News