Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयIPL 2025: फाइनल मुकाबला PBKS vs RCB, 3 जून को मिलेगा आईपीएल...

IPL 2025: फाइनल मुकाबला PBKS vs RCB, 3 जून को मिलेगा आईपीएल का नया चैंपियन

आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। कप्तान श्रेयस अय्यर की धमाकेदार नाबाद 87 रन की पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य 19 ओवर में ही हासिल कर लिया और पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई।

अब 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार खिताब जीतने के लिए उतरेंगी। आरसीबी का ये चौथा फाइनल होगा, जबकि पंजाब दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इस बार आईपीएल का नया चैंपियन मिलना तय है।

दूसरे क्वालिफायर मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे। उन्होंने सिर्फ 41 गेंद में 87 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। पंजाब किंग्स ने यह मुकाबला 19वें ओवर में ही जीत लिया और मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे। उन्होंने आखिरी के ओवर में युवा गेंदबाज़ अश्विनी कुमार को लगातार चार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रन की अहम साझेदारी की। इसके अलावा पंजाब किंग्स के लिए जोश इंग्लिस ने 21 गेंद में 38 रन बनाए।

मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट पर 203 रन बनाए। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44 रनों की पारी खेल। जॉनी बेयरेस्टो (38) और नमन धीर (37) ने भी अहम योगदान दिया। पंजाब किंग्स के लिए गेंदबाज अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 2 विकेट लिए तथा जैमिसन, स्टॉयनिस, वैशाख विजयकुमार और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

Related Articles

Latest News