Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयसुपर ओवर में आरसीबी की मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत

सुपर ओवर में आरसीबी की मुंबई इंडियंस पर रोमांचक जीत

यूएई में खेले जा रहे आईपीएल टूर्नामंंट के दसवें मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में हरा दिया।

मुंबई इंडियंस के ईशान किशन की 99 रन के चलते मुंबई इंडियंस 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी पांच ओवरों में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में ले जाने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस को हालांकि सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा।

आखिरी 5 ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 90 रन की जरूरत थी। क्रीज पर पोलार्ड और किशन ने मिलकर 89 रन बनाकर स्कोर को टाई कर दिया। ईशान किशन हालांकि 19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाने के बाद पांचवी बॉल पर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए। ईशान ने 58 गेंद में 99 रन की पारी खेली जिसमें 9 छक्के शामिल रहे।

Related Articles

Latest News