Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीय11 दिसंबर से होगी लंका टी-10 सुपर लीग 2024 की शुरुआत

11 दिसंबर से होगी लंका टी-10 सुपर लीग 2024 की शुरुआत

कोलंबो (हि.स.)। लंका टी-10 सुपर लीग के पहले संस्करण की शुरुआत 11 दिसंबर को कैंडी में होगी। पहला मैच जाफना टाइटन्स और हंबनटोटा बांग्ला टाइगर्स के बीच होगा।

प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी जाफना टाइटन्स, हंबनटोटा बांग्ला टाइगर्स, कोलंबो जगुआर, नुवारा एलिया किंग्स, कैंडी बोल्ट्स और टीम गाले मार्वल्स राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच 18 दिसंबर को खेले जाएंगे। टीम 1 क्वालीफायर 1 में टीम 2 से भिड़ेगी, टीम 3 एलिमिनेटर मैच में टीम 4 का सामना करेगी, जबकि क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 की उपविजेता टीम एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी।

खिताबी मुकाबला क्वालीफायर 1 के विजेता और क्वालीफायर 2 के विजेता के बीच 19 दिसंबर को खेला जाएगा और उसके बाद समापन समारोह होगा।

Related Articles

Latest News