Wednesday, July 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMadhya Pradesh के शहरों से रवाना होगी आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक...

Madhya Pradesh के शहरों से रवाना होगी आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

Madhya Pradesh  : जबलपुर। मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 15.09.2026 को इंदौर शहर से “पुरी, गंगासागर के साथ गया, वाराणसी एवं रामलला दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन मध्यप्रदेश इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी एवं अयोध्या के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा।

पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Latest News