Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयझारखंड में बड़ा हादसा: ट्रेन पर बिजली का तार गिरने से 40...

झारखंड में बड़ा हादसा: ट्रेन पर बिजली का तार गिरने से 40 यात्री झुलसे, एक की मौत

सरायकेला (हि.स.)। झारखंड में चांडिल-मुरी रेलखंड पर सुइसा-तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार सुबह करीब आठ बजे नीलांचल एक्सप्रेस पर अचानक हाईटेंशन तार गिरने से करीब 40 यात्रियों के झुलसने और एक यात्री की मौत की सूचना है। रेलवे का बिजली तार ट्रेन पर गिरने से हादसे की सूचना मिली है।

सभी घायलों को बागमुंडी अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही रेलवे रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। वहीं घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। रेलवे के बड़े अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Latest News