Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयमौनी अमावस्या शुक्रवार को, गंगा घाटों पर तैयारी पूरी, शाम से ही...

मौनी अमावस्या शुक्रवार को, गंगा घाटों पर तैयारी पूरी, शाम से ही जुटेंगे श्रद्धालु

वाराणसी (हि.स.)। काशीपुराधिपति की नगरी में गंगाघाटों पर पंडे और पुजारी गुरूवार को मौनी अमावस्या की तैयारी में जुटे रहे। महास्नान पर्व पर उमड़ने वाली लाखों की भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन भी तैयार है।

स बार मौनी अमावस्या शुक्रवार 9 फरवरी को है। मौनी अमावस्या की शुरूआत शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 02 मिनट पर होगा। यह 10 फरवरी को सुबह 4 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। ऐसे में मौनी अमावस्या का स्नान और दान 9 फरवरी को होगा।

मौनी अमावस्या का सनातन धर्म में बड़ा महत्व माना गया है। इस दिन व्रत रखकर गंगा स्नान, दानपुण्य के बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। मौन एवं संयम की साधना, स्वर्ग एवं मोक्ष देने वाली अमावस्या तिथी मानी गई है।

शास्त्रों में मौनी अमावस्या पर मौन रखने का विधान बताया गया है। यदि किसी व्यक्ति के लिए मौन रखना संभव नहीं हो तो वह अपने विचारों को शुद्ध रखें। मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करना बेहद फलदायी होता है।

Related Articles

Latest News