Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयईस्टर्न आर्बिटल रेल काॅरीडोर परियोजना की फिजीबिल्टी स्टडी को लेकर मेरठ मंडल...

ईस्टर्न आर्बिटल रेल काॅरीडोर परियोजना की फिजीबिल्टी स्टडी को लेकर मेरठ मंडल आयुक्त ने ली बैठक

गाजियाबाद (हि.स.)। ईस्टर्न आर्बिटल रेल काॅरीडोर परियोजना की फिजीबिल्टी स्टडी को लेकर मेरठ मंडल की आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) सभागार में सम्बंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में हरियाणा रेल अवसरचना विकास निगम लिमिटेड की डीजीएम आभा गुप्ता ने योजना का प्रस्तुतीकरण किया। मंडलायुक्त ने काॅरीडोर परियोजना से संलग्न क्षेत्रों के सर्वे एवं डाटा कलेक्शन के लिए पृथक-पृथक टीम का गठन का निर्देश दिया। इस बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

इस बैठक में एचआरआईडीसी ने ईस्टर्न आर्बिटल रेल काॅरीडोर के लगभग 135 किमी के एलाईनमेन्ट, प्रस्तावित फाइनेंस स्ट्रक्चर, काॅरिडोर के लाभ, पोटेंशियल स्टैक होल्डर्स , स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत ट्रैफिक एस्टीमेटस स्टडी, फाइनेंसियल एनालिसिस, ड्रोन विडियोंग्राफी तथा मैथडोलाॅजी, डिलीवरिबल्स के अंतर्गत इन्सेपशन एण्ड डेस्क स्टडी रिपोर्ट, ड्राफ्ट फिजीबिल्टिी स्टडी रिपोर्ट एवं फाईनल फिजीबिल्टिी स्टडी रिपोर्ट , टीम कम्पोजिशन एण्ड की एक्सपर्ट, काॅस्ट ऑफ वर्क/स्टेजस ऑफ पैमेन्ट तथा उप्र सरकार से वांछित डाटा कलेक्शन के सम्बन्ध में विवरण प्रस्तुत किया गया।

बैठक में हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम गुरूग्राम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, मेरठ विकास प्राधिकरण, नोएडा विकास प्राधिकरण, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, यूपीएसआरटीसी, यूपीसीडा, एनएचएआई, एनसीआर सेल आदि विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Latest News