Homeराष्ट्रीयइंडो-फ्रेंच फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय क्लब बना मोहम्मडन...

इंडो-फ्रेंच फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय क्लब बना मोहम्मडन एससी

कोलकाता (हि.स.)। मोहम्मडन एससी की अंडर-18 टीम 25 से 30 नवंबर तक पेरिस में होने वाले इंडो-फ्रेंच फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट में खेलने वाला पहला भारतीय पेशेवर क्लब बन जाएगा।

मोहम्मडन लड़कों को पेरिस सेंट-जर्मेन और पेरिस एफसी जैसे कुछ शीर्ष क्लबों का सामना करने का अवसर मिलेगा। भारतीय युवा क्लब पिछले एक साल से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में नियमित रूप से हिस्सा ले रहे हैं।

वहीं, मुंबई सिटी एफसी की अंडर-15 टीम ने मीना कप 2024 में भाग लिया, पंजाब एफसी की अंडर-21 टीम ने नेक्स्ट जनरेशन कप 2024 में भाग लिया, जिसमें एस्टन विला की अकादमी टीमों को 2-0 और एवर्टन को 2-1 से लगातार गेम में हराया।

Related Articles

Latest News