Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयMPPKVVCL : निर्धारित लक्षयों को तय अवधि में पूरा करें ,अभियंता एमजी...

MPPKVVCL : निर्धारित लक्षयों को तय अवधि में पूरा करें ,अभियंता एमजी ने ‘सागर विजन’ कार्यों की समीक्षा की

MPPKVVCL : सागर क्षेत्र के समस्‍त अधीक्षण अभियन्‍ताओं व कार्यपालन अभियन्‍ताओं की महत्‍वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई, जिसमें सागर क्षेत्रान्‍तर्गत सागर, दमोह, छतरपुर, पन्‍ना व टीकमगढ़  वृत्‍त, (एस.टी.एम्-एस.टी.सी.) सम्‍भाग, प्रवर्तन सम्‍भाग के कार्यों की विस्‍तृत समीक्षा की गई, जिसमें मुख्‍य अभियन्‍ता (सागर क्षेत्र)देवेन्‍द्र कुमार   के साथ समस्‍त अधीक्षण अभियन्‍ता व कार्यपालन अभियन्‍तागण उपस्थित रहे .
MPPKVVCL
MPPKVVCL
MPPKVVCL : बैठक के दौरान, प्रबन्‍ध संचालक गुप्‍ता द्वारा राजस्‍व पैरामीटर्स, समाधान योजना की प्रगति, विभिन्‍न योजनाओं के अन्‍तर्गत् चल रहे लाईन विस्‍तार कार्य,  उपकेन्‍द्र निर्माण व अन्‍य कार्यों की प्रगति, विद्युत प्रदाय में आने वाले व्‍यवधान, फेल ट्रांसफार्मर, स्‍मार्ट मीटर स्‍थापना व क्‍म्‍युनिकेशन, विद्युत बिल सम्‍बन्‍धी शिकायतों के समाधान आदि महत्‍वूपर्ण बिन्‍दुओं की बिन्‍दुवार समीक्षा की गई.
MPPKVVCL
MPPKVVCL
MPPKVVCL : प्रबन्‍ध संचालक द्वारा, राजस्‍व संग्रहण व समाधान योजना की प्रगति धीमी होने पर, निर्धारित लक्ष्‍यानुसार राजस्‍व संग्रहण, बिलिंग इफीसियेंशी, कलेक्‍शन इफीसियेंशी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया.  साथ ही, निर्देश दिये गये कि जिन सम्‍भागों में ए.टी.एंड सी. लॉसेस बहुत ज्‍यादा हैं, उन्‍हें निर्धारित लक्ष्‍यानुरूप कम करने हेतु हर सम्‍भव प्रयास किये जावें, विद्युत लाईनों एवं ट्रांसफार्मरों समय से संधारण कर, विद्युत व्‍यवधान कम करते हुये, सुचारू विद्युत प्रदाय किये जाने हेतु निर्देशित किया गया,ट्रांसफार्मर फेल्‍युअर दर कम की जावे एवं कार्य योजना अन्‍तर्गत् चल रहे विभिन्‍न कार्यों को, शीघ्र पूर्ण करने हेतु भी निर्देशि‍त किया .
MPPKVVCL
MPPKVVCL
  बैठक में, कार्पोरेट कार्यालय जबलपुर से मुख्‍य महाप्रबन्‍धक (कार्य/आर.डी.एस.एस.) संजय भागवतकर , मुख्‍य महाप्रबन्‍धक (वाणिज्‍य)अशोक सिंह धुर्वे, मुख्‍य अभियन्‍ता (सागर क्षेत्र)   देवेन्‍द्र कुमार,मुख्‍य महाप्रबन्‍धक (संचा/संधा) संजय निगम, मुख्‍य महाप्रबन्‍धक (आई.टी) प्रशान्‍त गुप्‍ता,मुख्‍य महाप्रबन्‍धक (भण्‍डार एव क्रय) अवनीश तिवारी,मुख्‍य अभियन्‍ता (प्रवर्तन) सागर शिशिर श्रीवास्‍तव ,अतिरिक्‍त मुख्‍य महाप्रबन्‍धक मो.आरिफ कुरैशी,  महाप्रबन्‍धक (कार्य) नीरज कुचिया,विधि अधिकारी डॉ. अरूण रावत उपस्थित रहे.
Related Articles

Latest News