Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयओडिशा विधानसभा में नेता विपक्ष होंगे नवीन पटनायक

ओडिशा विधानसभा में नेता विपक्ष होंगे नवीन पटनायक

नई दिल्ली (हि.स.)। ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नई विधानसभा में नेता विपक्ष होंगे। उन्हें आज विधायक दल की बैठक में नेता और विपक्ष का नेता चुना गया। वहीं प्रसन्ना आचार्य विधानसभा में पार्टी के उप नेता होंगे।

विधायकों के साथ आज बैठक के बाद नवीन पटनायक ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नव निर्वाचित बीजू जनता दल के विधायकों की बैठक हुई है। इसमें उन्हें विपक्ष का नेता और विधानसभा में पार्टी का नेता चुना गया है।

उन्होंने बताया कि एक नया पद होगा, जिसमें प्रसन्ना आचार्य विधानसभा में पार्टी के उप नेता होंगे। इसके अलावा प्रमिला मल्लिक मुख्य सचेतक और प्रताप केशरी देब उप मुख्य सचेतक बनाए गए हैं।

Related Articles

Latest News