Homeराष्ट्रीयNTPC ने बांग्लादेश में शुरू किया अपना पहला विदेशी मैत्री सुपर थर्मल...

NTPC ने बांग्लादेश में शुरू किया अपना पहला विदेशी मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट

राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) ने अपना पहला विदेशी क्षमता विस्तार हासिल किया है, जिसकी शुरुआत बांग्लादेश से हुई है। समूह ने हाल ही में बांग्लादेश के रामपाल, मोंगला, बागेरहाट में स्थित 1320 मेगावाट (2×660) क्षमता के मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट (एमएसटीपीपी) की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-1 को जोड़ा है। नए विस्तार से राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम की स्थापित क्षमता 72304 मेगावाट तक पहुंच गई है।

आवश्यक मानदंड और अनुमोदन प्राप्त करने के बाद, मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की इकाई-1 को राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम समूह की स्थापित और व्यावसायिक क्षमता में शामिल किया गया है। परियोजना का सफल समापन राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम द्वारा शुरू की जाने वाली प्रत्येक परियोजना में नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

Related Articles

Latest News