भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के माय भारत विंग की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के मौके पर पूरे देश में विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। 24 नवंबर को अररिया में होने वाले पदयात्रा कार्यक्रम के निमित्त जिला अतिथि गृह में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद प्रदीप कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकरी रवि प्रकाश , जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी मौजूद रही।
सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण तक के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।सांसद ने कहा कि इसी पहल के तहत, 6 अक्टूबर को मंत्रालय ने यूनिटी मार्च की शुरुआत की।
राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले में पदयात्रा का आयोजन 24 नवम्बर को सुबह 8 बजे अररिया कॉलेज से प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय तक किया जाएगा। सांसद ने अररिया जिले के सभी युवाओं एवं युवतियों से इस ऐतिहासिक पहल से जुड़कर राष्ट्र के धरोहर को सम्मान देने











