Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनदामिनी और मेघदूत ऐप से अब किसानों और आम जनता को मिलेगी...

दामिनी और मेघदूत ऐप से अब किसानों और आम जनता को मिलेगी मौसम व आपदा की पूर्व जानकारी

(हि.स.)। अब जशपुर जिले के नागरिक और किसान आपदाओं और मौसम की जानकारी मोबाइल पर तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

भारत सरकार ने बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-ताप-घात जैसी आपदाओं के बारे में समय रहते चेतावनी देने के लिए सचेत, दामिनी और मेघदूत ऐप विकसित किए हैं।

इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आपातकालीन स्थिति में सहायता और बचाव के लिए आपदा टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन ऐप्स को डाउनलोड करें और आपदा के समय तुरंत अलर्ट प्राप्त करें। नागरिक आपदा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1070 पर कॉल करके मदद भी ले सकते हैं।

डिजिटल इंडिया पहल के तहत विकसित मेघदूत ऐप किसानों को तकनीक के माध्यम से मौसम जानकारी प्रदान करता है और फसल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सलाह देता है।

इस ऐप से किसानों को फसल जोखिम प्रबंधन और मौसम आधारित अलर्ट मिलते हैं। ऐप को डाउनलोड कर मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर किसानों को उनके क्षेत्र के अनुसार मौसम की जानकारी का अलर्ट मिल जाएगा।

दामिनी ऐप के माध्यम से किसानों को आकाशीय बिजली से बचाव के तरीके की जानकारी आधे घंटे पहले ही मिल जाएगी।

ऐप पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद, किसान की लोकेशन के अनुसार 40 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी ऑडियो संदेश और एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।

इन तकनीकी प्रयासों से जशपुर जिले में किसानों और आम नागरिकों की सुरक्षा में सुधार होगा और आपदाओं के समय सही समय पर सतर्क होने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Latest News