Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयताइवान में शक्तिशाली भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी

ताइवान में शक्तिशाली भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी

ताइपे (हि.स.)। ताइवान में आज बुधवार की सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी ताइपे समेत अन्य इलाकों में इससे दहशत फैल गई। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दशमलव 4 मापी गई। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी की है।

ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी और ताइवान न्यूज ने भू-गर्भीय हलचल का विवरण जारी किया है। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के तेज झटके हुलिएन काउंटी, यिलान काउंटी, मियाओली काउंटी, ताइचुंग, चांगहुआ काउंटी, सिंचू काउंटी, नानटौ काउंटी, ताओयुआन, न्यू ताइपे और ताइपे में महसूस किए गए।

इसके अलावा हलके झटके ताइतुंग काउंटी, चियायी काउंटी, युनलिन काउंटी, काऊशुंग, चियायी, सिंचू, ताइनान और कीलुंग, पिंगतुंग काउंटी,पेंघू काउंटी, लियानचियांग काउंटी, किनमेन काउंटी में महसूस किए गए। ताइवान मौसम विज्ञान एजेंसी ने ताइवान क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। चेतावनी में कहा गया है कि इसका ताइवान पर पड़ेगा। तटीय निवासियों को भारी बाढ़ के कारण होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया गया है।

Related Articles

Latest News