Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अजय माणिकराव खानविलकर को नियुक्त किया लोकपाल का नया अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अजय माणिकराव खानविलकर को लोकपाल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

राष्ट्रपति भवन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर काे लोकपाल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा लोकपाल के तीन न्यायिक सहित कुल छह सदस्य भी नियुक्त किये गये हैं। ये सभी नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार न्यायिक सदस्यों में न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी, न्यायमूर्ति संजय यादव और न्यायमूर्ति ऋतु राज अवस्थी का नाम शामिल है। न्यायिक सदस्यों के अलावा अन्य सदस्यों में सुशील चन्द्र, पंकज कुमार और अजय तिर्की शामिल हैं।

Related Articles

Latest News