Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल के कांस्टेबल को 'जीवन रक्षा पदक'...

राष्ट्रपति ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल के कांस्टेबल को ‘जीवन रक्षा पदक’ से किया सम्मानित

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) के कांस्टेबल शशिकांत कुमार को वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित ‘जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया।

रेल मंत्रालय ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि एक महिला रेल यात्री के जीवन को बचाने में उनके अद्वितीय साहस, सोच और त्वरित कार्रवाई की वजह से उन्हें ये सम्मानित पहचान मिली।

शशिकांत कुमार ने 8 जून, 2023 को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर उस समय असाधारण बहादुरी का प्रदर्शन किया, जब उन्होंने एक महिला यात्री को गंभीर खतरे में देखा। महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गई, चलती ट्रेन के पहिये के नीचे आने ही वाली थी तभी शशिकांत ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी जान को खतरे में डालते हुए उस महिला यात्री को बचा लिया।

Related Articles

Latest News