Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयरेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं 18...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं 18 अप्रैल को एक घंटे रहेंगी बंद

नई दिल्ली (हि.स.)। दिल्ली में रेलवे की पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) की सभी सेवाएं 18 अप्रैल को एक घंटे तक अस्थाई रूप से बंद रहेंगी।

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि स्थिर और गतिशील डेटाबेस संपीडन कार्य के लिए दिल्ली पीआरएस की सभी सेवाएं; जैसे- आरक्षण, निरस्तीकरण, चार्टिंग, पूछताछ सेवा (139 तथा काउंटर सेवा), इंटरनेट बुकिंग तथा ईडीआर सेवाएं 18 अप्रैल की रात्रि 00.15 से 01.15 बजे तक एक घंटे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी।

Related Articles

Latest News