Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयहोली पर जबलपुर-दानापुर के बीच रेलवे चलाएगा त्यौहार स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों...

होली पर जबलपुर-दानापुर के बीच रेलवे चलाएगा त्यौहार स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

रेल प्रशासन द्वारा त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने होली त्यौहार के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर-दानापुर-जबलपुर के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर से प्रस्थान कर सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन की पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों की विस्तृत जानकारी निम्न है।

होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 19 एवं 26 मार्च 2024 को जबलपुर से 19:45 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:23 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:40 बजे अगले दिन प्रयागराज छिवकी 01:55 बजे और 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 20 एवं 27 मार्च 2024 को दानापुर स्टेशन से 11:45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी 18:30 बजे, सतना 23:45 बजे, और अगले दिन मैहर 00:23 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे और भोर में 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कम्पोजीशन

इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे।

रेलगाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News