Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदेर रात रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

देर रात रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

रायपुर (हि.स.)। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित दो स्टॉलों में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। दोनों स्टॉल जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। काफी मुश्किलों के बाद आग को नियंत्रित किया गया ।आग लगने का कारण अज्ञात है।किसी तरह की कोई मानवीय हानि नहीं हुई है।

आरपीएफ पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित देवभोग मिल्क पार्लर और एक चाय स्टॉल में देर रात आग लगी। आग लगने से दोनों स्टॉल पूरी तरह जलकर राख हो गए। आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Related Articles

Latest News