Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयफर्जी वेबसाइट पर निकली आरपीएफ में कांस्टेबलों और सब-इंस्पेक्टरों के पदों के...

फर्जी वेबसाइट पर निकली आरपीएफ में कांस्टेबलों और सब-इंस्पेक्टरों के पदों के लिए भर्ती, रेलवे ने किया सचेत

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में कांस्टेबलों की 4208 रिक्तियों और सब-इंस्पेक्टरों की 452 रिक्तियों की भर्ती के संबंध में ‘RTUEXAM.NET’ की वेबसाइट पर एक फर्जी संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

रेल मंत्रालय ने सचेत करते हुए कहा है कि आरपीएफ या रेल मंत्रालय द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइटों या किसी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

लोगों को चेतावनी जारी करते हुए रेल मंत्रालय ने कहा है कि यह खबर फर्जी है और सभी को इसे नजरअंदाज करना चाहिए एवं सावधान रहना चाहिए।

Related Articles

Latest News