Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम बने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम बने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. रामसुब्रमण्यम को सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एनएचआरसी देश में मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़ा शीर्ष निकाय है। राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को एक चयन समिति की सिफारिश पर एनएचआरसी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हैं।

एनएचआरसी ने ट्वीट में बताया कि राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यम (सेवानिवृत्त) को अध्यक्ष, और प्रियांक कानूनगो और डॉ. न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी (सेवानिवृत्त) को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा के 1 जून को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद से एनएचआरसी अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। उनके बाद एनएचआरसी की सदस्य विजया भारती सयानी इसकी कार्यवाहक अध्यक्ष बनीं।

Related Articles

Latest News