Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयखो-खो प्रतियोगिता: संजय यादव बने डायरेक्टर ऑफ काम्पिटीशिन, वासू, नैन्सी, आफरीन बने...

खो-खो प्रतियोगिता: संजय यादव बने डायरेक्टर ऑफ काम्पिटीशिन, वासू, नैन्सी, आफरीन बने राष्ट्रीय निर्णायक

38वें नेशनल गेम्स हल्द्वानी उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 1 फरवरी 2025 तक खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें मप्र खो-खो संघ के सचिव संजय यादव को डायरेक्टर ऑफ काम्पिटीशिन बनाया गया है। इसी प्रकार निर्णायक के रूप में मप्र के वासू कोरी, नैन्सी जैन, आफरीन शेख को नियुक्त किया गया है।

हाल ही में दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कप में भी संजय यादव को काम्पिटीशन डायेक्टर एवं अंतराष्ट्रीय निर्णायक के रूप में नैन्सी जैन एवं आफरीन शेख ने निर्णायक की भूमिका निभाई थी। इस उपरांत खो-खो संघ के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, विनोद पोद्दार, अटल उपाध्याय, आशुतोष तिवारी, मुकेश सिंह, आईपी गोस्वामी, आलोक बाजपेयी, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश मिश्रा, मो. राशिद कुरैशी ने पुष्पमाला से स्वागत किया एवं मध्यप्रदेश के सभी 32 जिलों के पदाधिकारियों ने बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Latest News