Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयगाजियाबाद व नोएडा में कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी...

गाजियाबाद व नोएडा में कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेस

गाजियाबाद (हि.स.)। प्रदूषण के बढ़ते स्तर तथा ग्रेप 4 के लागू होने के मद्देनजर गाजियाबाद व नोएडा जिले में अग्रिम आदेशो तक कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अब ऑनलाइन क्लासिस चलेंगी। उधर गाजियाबाद में एक्यूआई 452 पहुंच गया।

इस सम्बंध में गाजियाबाद के जिलाधिकारी इन्द्रविक्रम सिंह ने नआदेश जारी किए। उन्होंने अपने आदेशों में कहा है कि प्रदूषण के बढ़ते स्तर तथा ग्रेप 4 के लागू कर दिया गया है। जिसके चलते ग़ाज़ियाबाद के सभी क्लास 12 तक की क्लासेज़ ऑन लाइन मोड पर ही अग्रिम आदेशों तक संचालित होंगी। ऑफ लाइन क्लासेज नहीं संचालित होंगी।

वहीं गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने भी रात में आदेश जारी किए हैं कि कक्षा एक से 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे और ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक रहेगी।

Related Articles

Latest News