Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर...

सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने शेयर की फोटो

चंडीगढ़ (हि.स.)। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर छोटे भाई ने जन्म लिया है। शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया पर रविवार सुबह नवजात के साथ तस्वीर साझा करके यह जानकारी दी।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उसके माता-पिता अकेले थे। इस बीच मूसेवाला की संपत्ति को लेकर कथित तौर पर कई तरह की खबरें आई। कुछ माह पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया साइट पर दावा किया था कि उनके घर नया मेहमान आने वाला है। मूसेवाला की माता चरण कौर लंबे समय से घर से बाहर नहीं निकली थी।

रविवार को मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नवजात के साथ फोटो साझा करते हुए कहा कि शुभदीप के लाखों-करोड़ों चाहने वालों की दुआओं के सदका वाहेगुरू ने उनकी झोली में शुभदीप का छोटा भाई डाला है। अकाल पुरख की कृपा से परिवार तंदरुस्त है। शुभचिंतकों का अथाह प्यार के लिए आभार।

Related Articles

Latest News