Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयनगालैंड: कोयला खदान में भूस्खलन, 6 मजदूरों की मौत, 4 घायल

नगालैंड: कोयला खदान में भूस्खलन, 6 मजदूरों की मौत, 4 घायल

कोहिमा, 26 जनवरी (हि.स.)। नगालैंड के सीमावर्ती शहर मेरापानी में कोलियरी में हुए भूस्खलन में 6 श्रमिकों की मौत हो गई। इन सभी की मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार को उस समय हुई जब मजदूर खदान में खनन कार्य कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक असम के गोलाघाट जिले के निवासी थे। मृतकों में तीन की पहचान मजीबुर अली, कमल छेत्री, बिशाल थापा के रूप में हुई है। जबकि तीन अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

इस दौरान चार अन्य श्रमिक घायल हुए हैं, जिन्हें डिमापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों की हालत गंभीर है।

नगालैंड में कोयला खदानों से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद निकलते हैं। खासकर मोकोकचुंग जिले में उत्तरी खार, चांगकी कोयला ब्लॉक ए और बी और मोंगचेन-डिबुइया जैसे ब्लॉक हैं। इसके उच्च कैलोरी क्षमता, कम राख और कम नमी के कारण इसका उपयोग कागज, ईंट भट्टों, चाय बागानों और सिरेमिक जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।

Related Articles

Latest News