Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयRail News: कोटा-दानापुर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Rail News: कोटा-दानापुर के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

भोपाल (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मावकाश में भीड़ को कम करने के लिए कोटा-दानापुर-कोटा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी।

रेलवे द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09817/09818 कोटा-दानापुर-कोटा के मध्य साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 09-09 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन का रेलयात्री किसी भी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से दिनाँक 20 अप्रैल 2024 से आरक्षण करवा सकते है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के कोटा से प्रस्थान/टर्मिनेट होकर बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 09817 कोटा से दानापुर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दिनांक 27 अप्रैल से 29 जून 2024 तक से कोटा स्टेशन से रात 21:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को सायं 18:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से कोटा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को दिनांक 28 अप्रैल से 30 जून 2024 तक से दानापुर स्टेशन से रात्रि 21:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को रात 22:25 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित इकानॉमी तृतीय श्रेणी, 07 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 01 एसएलआरडी, 01 जनरेटर कार सहित कुल 17 कोच होंगे।

Related Articles

Latest News