Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 689.45 अरब...

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 689.45 अरब डॉलर

नई दिल्ली (हि.स.)। अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 13 सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.45 अरब डॉलर हो गया है। इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.248 अरब डॉलर बढ़कर 689.235 अरब डॉलर हो गया था।

आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान विेदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीआर) 51.5 करोड़ डॉलर घटकर 603.63 अरब डॉलर रह गईं। वहीं, स्वर्ण भंडार का आरक्षि‍त मूल्य 89.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 62.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.42 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 10.8 करोड़ डॉलर घटकर 4.52 अरब डॉलर रह गया।

Related Articles

Latest News