Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के संदर्भ में शामिल...

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के संदर्भ में शामिल हैं 19 अध्याय

नई दिल्ली (हि.स)। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए दोनों देशों द्वारा अंतिम रूप दिए गए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) में करीब 19 अध्याय शामिल हैं। इनमें माल, सेवाओं और सीमा शुल्क की सुविधा जैसे मुद्दों को शमिल किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वार्ता को और अधिक गति देने के लिए भारत की एक आधिकारिक टीम अगले हफ्ते वाशिंगटन का दौरा कर रही है, ताकि प्रस्तावित भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने से पहले कुछ मुद्दों पर मतभेदों को दूर किया जा सके।

भारत के मुख्य वार्ताकार, वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल, दोनों देशों के बीच पहले व्यक्ति की बातचीत के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे। राजेश अग्रवाल को 18 अप्रैल को अगले वाणिज्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 1 अक्टूबर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

जानकारी के मुताबिक वाशिंगटन में अमेरिकी समकक्षों के साथ तीन दिवसीय भारतीय आधिकारिक टीम की बातचीत बुधवार, 23 अप्रैल से शुरू होगी। यह यात्रा एक उच्चस्तरीय अमेरिकी टीम के भारत दौरे के कुछ ही सप्ताह के भीतर हो रही है।

उल्‍लेखनीय है कि दोनों पक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए टैरिफ पर 09 अप्रैल को घोषित 90 दिनों की रोक का उपयोग करना चाहते हैं।

Related Articles

Latest News