घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार को सोने के भाव में सामान्य कारोबार दिखाई दे रहा है। आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 86,670 रुपये से लेकर 86,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह आज 22 कैरेट सोना भी 79,450 रुपये से लेकर 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 86,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 86,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में 24 कैरेट सोना 86,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।










