Friday, February 13, 2026
Homeराष्ट्रीयआज का सोने का भाव: सोने के दाम में आई गिरावट, जानें...

आज का सोने का भाव: सोने के दाम में आई गिरावट, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट

Today Gold Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 16 मार्च को सोने के भाव में गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज सोने की कीमत में 100 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की कमी देखी जा रही है।

आज का 24 कैरेट सोने का भाव

इस गिरावट के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 89,670 रुपये से लेकर 89,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज का 22 कैरेट सोने का भाव

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट है और 22 कैरेट सोना 82,200 रुपये से लेकर 82,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी के दाम में भी तेजी है और चांदी 1,03,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 89,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 82,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 89,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 89,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 82,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News