Homeराष्ट्रीयआज का सोने का भाव: पाँच दिन बाद सोने के दाम में...

आज का सोने का भाव: पाँच दिन बाद सोने के दाम में तेजी, जानें 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट

घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 5 मार्च को पांच दिन के बाद सोने के भाव में तेजी दिखाई दे रही है और सोने की कीमत में 650 से लेकर 850 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 87,390 रुपये से लेकर 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है और 22 कैरेट सोना 80,110 रुपये से लेकर 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत मामूली गिरावट है और चांदी 96,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 87,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में आज 24 कैरेट सोना 87,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

Related Articles

Latest News