Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयप्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज

प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है। अब ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में दिख रहे सभी लोगों ने बेहतरीन काम किया है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस फिल्म के ट्रेलर का हर सीन शानदार है। ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में भरपूर मात्रा में वीएफएक्स होगा। कुल मिलाकर प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी की यह फिल्म बेहद खास है।

‘कल्कि 2898 AD’ के ट्रेलर की शुरुआत में काशी शहर को देखा जा सकता है। साथ ही अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद प्रभास की दमदार एंट्री होती है। कमल हासन की झलक ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म की कहानी में महाभारत के कुछ हिस्से दिखाए जाएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर का हर सीन धमाकेदार है। ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जाने का इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी और कमल हासन अहम भूमिका में हैं। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देश-विदेश में इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त है।

Related Articles

Latest News