Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनिजामुद्दीन से सिंगरौली एवं सिंगरौली से भोपाल जाने वाली ट्रेनें रहेंगी निरस्त

निजामुद्दीन से सिंगरौली एवं सिंगरौली से भोपाल जाने वाली ट्रेनें रहेंगी निरस्त

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हज़रत निजामुद्दीन से सिंगरौली एवं सिंगरौली से भोपाल एक्सप्रेस ट्रेनें पूर्व सुचना के अनुसार निरस्त चल रही थी जिसे रेल प्रशासन ने एक-एक ट्रिप और निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्न है। 

अपने प्रारंभिक स्टेशन निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन को 11 जुलाई 2024 को निरस्त किया है।

इसी प्रकार अपने प्रारंभिक स्टेशन सिंगरौली से चलने वाली गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन को 12 जुलाई 2024 को निरस्त किया है। ये दोनों रेलगाड़ियाँ पश्चिम मध्य रेल से होकर गुजरती है।

Related Articles

Latest News