Homeराष्ट्रीयइंस्ताबुल में चर्च पर हमला, एक व्यक्ति की मौत

इंस्ताबुल में चर्च पर हमला, एक व्यक्ति की मौत

इंस्ताबुल (हि.स.)। तुर्किये के इंस्ताबुल में रविवार पूर्वाह्न 11.40 बजे एक प्रमुख चर्च पर हुए हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई। यह इतालवी चर्च है। देश के राष्ट्रपति एर्दोगन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। स्थानीय समाचार पत्र डेली सबाह की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला इंस्ताबुल के सरयेर जिले में हुआ।

डेली सबाह के अनुसार, इस्तांबुल के मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय ने हमले के संबंध में जांच शुरू कर दी है। जांच का जिम्मा एक उप मुख्य अभियोजक और दो सरकारी अभियोजकों को सौंपा गया है।

आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा है कि सांता मारिया चर्च में प्रार्थना के दौरान दो बंदूकधारी नकाबपोश ने गोलीबारी की। देश के उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज, न्याय मंत्री यिलमाज टुन्के और जस्टिस ऐंड डेवलपमेंट पार्टी प्रवक्ता ओमर सेलिक सहित अन्य ने चर्च पर हमले की निंदा की है।

Related Articles

Latest News