Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदानापुर के लिए जबलपुर होकर चलेंगी दो अतिरिक्त समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ

दानापुर के लिए जबलपुर होकर चलेंगी दो अतिरिक्त समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ

भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया है। मध्य रेल से चलने वाली समर स्पेशल पश्चिम मध्य रेल से गुजर रही है।

पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन (4 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01425 स्पेशल ट्रेन 25 एवं 29 अप्रैल 2024 को रात्रि 19:55 बजे पुणे से प्रस्थान कर अगले दिन इटारसी 12:05 बजे, जबलपुर 15:35 बजे, कटनी 16:55 बजे, सतना 18:20 बजे और तीसरे दिन प्रातः 04:30 बजे दानापुर पहुँचेगी। (2 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01426 स्पेशल ट्रेन 27 एवं 30 अप्रैल 2024 को सुबह 06:30 बजे दानापुर से प्रस्थान कर सतना 17:30 बजे, कटनी 18:55 बजे, जबलपुर 21:30 बजे पहुँचकर अगले दिन इटारसी मध्य रात्रि 01:40 बजे और सायं 17:35 बजे पुणे पहुँचेगी। (2 ट्रिप)

हॉल्‍ट

दौड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी , पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।

कोच संरचना

2 एसी-III टियर, 16 स्‍लीपर क्‍लास, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 लगेज कम गार्ड ब्रेक वैन।

एलटीटी-दानापुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन (4 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01081 स्पेशल ट्रेन 25 एवं 29 अप्रैल 2024 को सुबह 10:30 बजे एलटीटी से प्रस्थान कर इटारसी रात्रि 20:55 बजे पहुँचकर अगले दिन जबलपुर 03:40 बजे, सतना 06:45 बजे और अगले दिन सायं 19:00 बजे दानापुर पहुंचेगी। (2 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 01082 स्पेशल ट्रेन 26 एवं 30 अप्रैल 2024 को रात्रि 22:00 बजे दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन सतना सुबह 09:20 बजे, जबलपुर 12:05 बजे, इटारसी 15:40 बजे और तीसरे दिन प्रातः 04:50 बजे एलटीटी पहुंचेगी। (2 ट्रिप)

हाल्ट

ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय।

कोच संरचना

2 एसी-III टियर, 14 स्लीपर क्लास, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी जिसमें 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं।

Related Articles

Latest News