Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयविजय हजारे ट्रॉफी: तमिलनाडु क्रिकेट टीम के कप्तान बने साई किशोर, जगदीशन...

विजय हजारे ट्रॉफी: तमिलनाडु क्रिकेट टीम के कप्तान बने साई किशोर, जगदीशन होंगे उप-कप्तान

नई दिल्ली (हि.स.)। तमिलनाडु ने गुरुवार को विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें साई किशोर टीम के कप्तान होंगे और एन जगदीशन उप कप्तान होंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के विस्तार के बाद से तमिलनाडु सबसे सफल टीम है, जिसने इसे पांच बार जीता है।

पिछले संस्करण में तमिलनाडु की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे अंतिम चैंपियन हरियाणा से हार का सामना करना पड़ा था।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के लिए तमिलनाडु की टीम इस प्रकार है-

साई किशोर आर (कप्तान), एन जगदीशन (उप-कप्तान), इंद्रजीत बी, आंद्रे सिद्धार्थ सी, बूपति वैष्ण कुमार, तुषार रहेजा, शाहरुख खान एम, मोहम्मद अली एस, संदीप वारियर, दीपेश डी, अच्युत सी वी, प्रणव राघवेंद्र आर डी, अजित राम एस, वरुण सी वी, विजय शंकर, प्रदोष रंजन पॉल।

Related Articles

Latest News