Homeराष्ट्रीयपृथ्वी की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

पृथ्वी की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-2 ने आज पृथ्वी की तीसरी कक्षा में प्रवेश कर लिया है। इसरो ने सोमवार को चंद्रयान-2 को पृथ्वी की तीसरी कक्षा में भेजा। इसके बाद इसरो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि चंद्रयान-2 अब चन्द्रमा से तीन कदम दूर है।
ज्ञात रहे कि इसरो ने 22 जुलाई को जीएसएलवी-एमकेIII-एम-1 के जरिए चंद्रयान-2 को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था। चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करते ही यान चंद्रमा की परिक्रमा करने लगेगा। चंद्रमा के प्रभाव वाले क्षेत्र की कक्षा में 13 दिन की परिक्रमा के बाद रोवर प्रज्ञान को लेकर जा रहा लैंडर विक्रम यान से अलग हो जाएगा और कुछ दिन कक्षा की परिक्रमा के बाद यह 7 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

Related Articles

Latest News