Saturday, September 12, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनाव आयोग ने दिए झारखंड के पुलिस महानिदेशक को तत्काल हटाने के...

चुनाव आयोग ने दिए झारखंड के पुलिस महानिदेशक को तत्काल हटाने के निर्देश

नई दिल्ली (हि.स.)। चुनाव आयोग ने झारखंड सरकार को तुरंत प्रभाव से कार्यकारी पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता को उनके पद से हटाने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने कहा है कि पुलिस महानिदेशक को अपनी जिम्मेदारी वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को सौंप देनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होने तय हैं। शुक्रवार को पहले चरण की अधिसूचना जारी की गई थी।

Related Articles

Latest News