Homeखास खबरव्हाइट हाउस में 13 नवंबर को होगी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात

व्हाइट हाउस में 13 नवंबर को होगी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात

वॉशिंगटन (हि.स.)। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को व्‍हाइट हाउस में नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को सुबह 11 बजे बाइडेन और ट्रंप ओवल ऑफिस में मुलाकात करेंगे।

यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप की व्हाइट हाउस में वापसी होने तारीख नजदीक आ रही है। अमेरिका में 5 नवंबर के राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक वापसी की। इस चुनाव में ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया।

इसके साथ ही वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए। ट्रंप की इस जबर्दस्त जीत के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने सत्ता के व्यवस्थित हस्तांतरण का वायदा करते हुए ट्रंप को फोन कर उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी थी।

Related Articles

Latest News