Friday, April 24, 2026
Homeजन-मननई कविता के लिए डॉ. आशा सिंह सिकरवार को मिला कादम्बरी अलंकरण

नई कविता के लिए डॉ. आशा सिंह सिकरवार को मिला कादम्बरी अलंकरण

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रियाशील प्रसिद्धि प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था कादम्बरी का अलंकरण समारोह कादम्बरी अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, महासचिव मंच राजेश पाठक प्रवीण के सानिध्य में 9 नवम्बर 2024 को विशाल शहीद स्मारक भवन आडिटोरियम जबलपुर मध्यप्रदेश में हुआ।

समारोह के अध्यक्ष समाज सेवी डॉ कैलाश गुप्ता, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज और श्री मां साध्वी विभानंद गिरी प्रज्ञा पीधीश्वर प्रज्ञा धाम दिल्ली के सानिध्य में, मुख्य अतिथि कुलाधिपति, डॉ. संतोष चौबे, भोपाल, आचार्य भगवत दुबे के कर कमलों द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आशा सिंह सिकरवार को काव्य संग्रह ‘स्त्री की गंध’ के लिए महेश कुमार शर्मा स्मृति कादम्बरी अलंकरण में शॉल, प्रमाण पत्र, नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Latest News