Homeराष्ट्रीयबम की खबर मिलने पर इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

बम की खबर मिलने पर इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर (हि.स.)। इंडिगो की फ्लाइट की गुरुवार सुबह रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की सूचना मिलने के बाद रायपुर में यह इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

फ्लाइट में बम की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और विमान को तुरंत खाली करवा लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि बम की सूचना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई की गई और फ्लाइट की पूरी जांच की जा रही है।

विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित हैंं और विमान की जांच की जा रही है। इस घटनाक्रम की वजह से रायपुर एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ानें प्रभावित हुईं।

Related Articles

Latest News