Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनराज्यपाल ने प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को नियुक्त किया राजा शंकर शाह...

राज्यपाल ने प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को नियुक्त किया राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय का कुलगुरू

मध्यप्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, छिन्दवाड़ा के कुलगुरू के पद पर प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी को नियुक्त किया है।

प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट, जिला सतना (मप्र) के विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय के प्रोफेसर एवं अधिष्ठाता हैं।

प्रो. इन्द्र प्रसाद त्रिपाठी का कार्यकाल, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 4 वर्ष की कालावधि अथवा 70 वर्ष की आयु जो भी पूर्वतर हो, के लिए रहेगा।

Related Articles

Latest News